यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 30 से ज्यादा लोगों की मौत

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्‍ली: यमुना एक्‍सप्रेस वे पर रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है. लखनऊ से दिल्‍ली की ओर आ रही डबल डेकर बस रात को झरना नाले की खाई में गिर गई. इसमें 29 यात्रियों की मौत हुई है. साथ ही कई अन्‍य घायल हैं. हादसे का शिकार हुई बस का नंबर UP33 8D 5877 है.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. हादसे पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शोक व्‍यक्‍त किया है.

साथ ही अधिकारियों को अहम निर्देश भी दिए हैं. वहीं हादसे में मरने वाले यात्रियों के परिवारवालों के लिए यूपी रोडवेज की ओर से मुआवजे का एलान किया गया है. यूपी रोडवेज की ओर से पीडि़त परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा.

अब ये होगा यूपी पुलिस का सायरन…आप भी सुनिए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *