लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य ने मंगलवार को नामांकन भरने के दौरान अपने हलफनामे में खुद के विवाहित होने की जानकारी नहीं दी. जिसके बाद इसबात बात की चर्चा तेज हो गयी है आखिर ऐसा क्यों हुआ है? जबकि उनका विवाह हो चुका है.
बदायूं लोकसभा सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हैं उम्मीदवार
यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा मौर्या को बीजेपी ने बदायूं लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में मंगलवार को संघमित्रा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने नामांकन पत्र में खुद की वैवाहिक होने की जानकारी को छिपा लिया है. जबकि उनकी शादी डॉ. नवल किशोर शाक्य से हुई है.
बीजेपी नेता का विवादित बयान कहा, ‘अखिलेश यादव को रहम में मिली सांसद और यूपी के सीएम की कुर्सी’
इतनी है कुल संपत्ति
नामांकन के दौरान संघमित्रा के पिता और सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ साथ बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम सहित काफी संख्या में जनता मौजूद रही. संघमित्रा द्वारा हलफनामे की दी गयी जानकारी के अनुसार उनके पास रिवॉल्वर, राइफल और दो नली बंदूक के साथ सतह उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 34 लाख 40 हजार 198 रुपये हैं.
वैवाहिक जीवन की जानकारी को भी छुपाया
इसके साथ ही उन्होंने पाने वैवाहिक होने की जानकारी को छुपा लिया है. इसका कारण यह बताया जा रहा है कि संघमित्रा का उनके पति डॉ. नवल किशोर शाक्य के साथ संबंध बेहतर नहीं हैं. पिछले ही दिनों नवल किशोर शाक्य ने बीजेपी से नाता तोड़कर सपा के साइकिल पर सवार हो गये थे. बीजेपी ने इसबार बदायु से अपनी ही नेता की बेटी को मैदान में उतारा है.
