नई दिल्ली : दिवाली में अगर आप कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं और हवाई सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. यदि आप कम खर्च में हवाई सफर का लुत्फ उठाने की इच्छा रखते हैं तो इंडिगो का यह दिवाली ऑफर सिर्फ आपके लिए ही है. जानिए- इस ऑफर में ऐसा क्या है जो आपको खुश देगा.
भारत की सबसे बड़ी कंपनी इंडिगो घरेलू उड़ान के लिए मात्र 899 रुपए में टिकट देने का ऑफर लेकर आयी है. इतना ही नहीं इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए भी ऑफर पेश की है. विदेश की शैर करने के लिए आपको सिर्फ 3999 रुपये ही खर्च करने होंगे. जानकारी ये भी है कि ये ऑफर 24 अक्टूबर 2018 से 26 अक्टूबर 2018 तक की बुकिंग के लिए है. इस समय सीमा में जितनी भी टिकट बुक करायी जाएंगी उसमें 8 नवंबर 2018 से 15 अप्रैल 2019 तक ही यात्रा की जा सकती है.
कंपनी के मुताबिक ये ऑफर टिकट किसी भी माध्यम से बुकिंग किए जा सकते हैं. तो वहीं कंपनी इस दिवाली ऑफर के तहत बुक होने वाली सीटों की संख्या कितनी रहेगी इसकी भी जानकारी दी है. इस ऑफर के तहत सीमित सीटों की बुकिंग में छूट भी दी जाएगी जो कि दो दिन के बुकिंग ऑफर पीरियड के लिए ही वैध माना जाएगा. इंडिगो पर टिकट बुक कराने वाले यूजर्स को यह डिस्काउंट ऑफर की सीटों की उपलब्धता पर डिपेंड करेगा.
अगर आप इंडिगो की इस ऑफर का लुत्फ उठाना चाहते हैं और इससे संबंधित ज्यादा जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आपको इंडिगो की वेबसाइट विजिट करना होगा. बुकिंग और ऑफर संबंधित अधिक जानकारी आपको इंडिगो की वेबसाइट पर मिल जाएगी. तो आप इंडिगो के इस ऑफर का लाभ लीजिए और कहीं घूमकर आइए. हम यही शुभकामना देते हैं कि आपकी यात्रा मंगलमय हो.
