लखनऊ : 2019 लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और बीजेपी नेता एक-दूसरे पर हावी होने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इसी बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला है. दरअसल, बुधवार (24 अक्टूबर) को प्रदेश में एक कार्यक्रम में मीडिया से मुखातिब होते हुए राफेल के प्रश्न पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘देखो भाई प्रॉब्लम क्या हो गई कि राहुल गांधी अक्ल से पैदल हैं, वह न पढ़ते हैं न लिखते हैं न समझते हैं.’
राहुल के स्क्रीप राइटर लिखते हैं झूठी कहानियां
नकवी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के स्क्रीप राइटर कहीं, न कहीं से झूठी कहानियां बनाकर लाते है. कांग्रेस की राजनीति को कठघरे में खड़ा करते हुए नकवी ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे लोगों को अपने आसपास रखते हैं, जो न बेईमान छोड़ जाएंगे न बीमारी छोड़ी जाएगी करने वालों को बिल्कुल भी नहीं छोड़ा जाएगा.
जीरो टॉलरेंस पर हो रहा है काम
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नकवी ने कहा कि कोई भी राजनेता या अधिकारी किसी भी स्तर पर बैठा हो सब पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है.
आजम खान पर टाल गए सवाल
वहीं, जब मीडिया से नकवी से आजम खान को आइटम गर्ल कहे जाने पर सवाल किया तो वो इसे टालते हुए नजर आए. उन्होंने कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा के सवाल पर आगे कहा कि संविधान बेशर्मी के साथ अपमान करने वाली कांग्रेस पार्टी जो संविधान को बर्बाद करने के हिस्ट्रीशीटर अपराधी रही है.
