लखनऊ/रामपुरः सांसद की सत्ता संभालने के बाद से ही मुश्किलों का सामना कर रहे समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बहाने अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश करने वाले हैं. जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आज़म और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी आज अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी.
सपा सांसद आजम खानके बेटे स्वार टांडा से विधायक अब्दुल्ला आजम को पुलिस ने दोपहर हिरासत में ले लिया था. उसके बाद से ही सपाईयों में गुस्सा दिखाई दे रहा था. सभी ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था. मामला तब और तूल पकड़ गया जब खबर आई की अब्दुल्ला आजम ने मुचलका भरने से इंकार दिया है. हालांकि, देर शाम मुचलके के बाद उनके रिहा कर दिया गया.
आजम खान की जीत से बौखलाई है बीजेपी: सपा
बीते दिनों से एक के बाद दर्ज तमाम मुकदमों को लेकर सपा ने सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी का कहना है कि, आजम खान के रामपुर से सांसद बनने के बाद से बीजेपी बौखला गई है और राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई कर रही है.
