उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज होगी, किन्ही कारणों से बीते मंगलवार को यूपी कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई थी. उसमें एक अहम कारण शासन स्तर पर नौकरशाही में फेरबदल भी था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन सचिवालय में कैबिनेट की बैठक होगी.
कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मोहर
1- उत्तर प्रदेश सूचना का अधिकार (प्रथम संशोधन) नियमावली, 2019 प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है
2- बैठक में करीब दर्जन भर से अधिक प्रस्ताव आने की उम्मीद
3- इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की ग्रेटर नोएडा में स्थापना के लिए राज्य बजट से यूपीडेस्को को स्वीकृत धनराशि पर समस्त ब्याज माफ करने का भी प्रस्ताव आ सकता है।
4- उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक लखनऊ द्वारा नाबार्ड से ऋण लिये जाने के लिए शासकीय गारंटी की अवधि बढ़ाने पर लग सकती है मोहर।
5- आयुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर के कार्यालय भवन के निर्माण के लिए ग्राम विकास विभाग की भूमि राजस्व विभाग के पक्ष में हस्तांतरित किये जाने का फैसला हो सकता है ।
6- उप्र इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग नीति-2019 से जुड़ा प्रस्ताव आ सकता है।
7- उप्र प्रदेश जल विद्युत निगम की रिहंद जल विद्युत परियोजना क्षेत्र में रिहंद जलाशय की वाटर सर्फेस पर 150 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट विकसित किये जाने का भी प्रस्ताव आ सकता है।
8- नौकरशाही को लेकर और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं कल सीएम ने कहा था कि, ज्यादा दिल्ली जाने वाले अधिकारियों की कोई जरुरत नहीं हैं
9- शुक्रवार से सोमवार तक गायब रहने वाले अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई
10- केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर पर लए गए ऐतिहासिक निर्णय पर बधाई धन्यवाद प्रस्ताव रखा जा सकता है।
