मोदी – शाह के ‘मिशन कश्मीर’ से कांपे इमरान, उठाये ये 7 कदम

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर पर हुए फैसले के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है, वो चीन और मुस्लिम देशों से इस फैसले के विरोध करने की गुजारिश कर रहा है, हालांकि चीन और यूएई जैसे देशों मे धारा 370 हटाने के फैसले को भारत का अंतरिम फैसला बताया है, पाकिस्तान को उसके ही मददगारों से मुंह की खानी पड़ी जिसके बाद उसके प्रधानमंत्री इमरान खान ने नया पैंतरा अपनाया है

15 अगस्त को मनायेगा काला दिवस

पाकिस्तान में इस वक्त ताबड़तोड़ मीटिंग का दौर जारी है, राष्ट्रीय सुरक्षा की बैठक में कश्मीर मसले पर पाकिस्तान ने नया शिगुफा छोड़ा है. पाकिस्तान ने फैसला लिया है कि वह जम्मू कश्मीर  के मसले को लेकर संयुक्त राष्ट्र जाएगा. साथ ही पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय कारोबार को खत्म करने का फैसला लिया है. इतना ही नहीं बौखलाहट में पाकिस्तान  ने 15 अगस्त यानी भारत के स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है.

उठाये 7 कदम

जम्मू कश्मीर से 370 हटने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ये 7 कदम उठाये हैं

  1. पाकिस्तान ने भारत के साथ कूटनीतिक संबंधों के दर्जे को घटा दिया है.
  2. भारत के साथ द्विपक्षीय समझौते की समीक्षा करने का फैसला लिया है.
  3. जम्मू कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र और उसके सिक्योरिटी काउंसिल में उठाएगा पाकिस्तान.
  4. पाकिस्तान ने इस बार के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को कश्मीर के लोगों के नाम समर्पित किया है.
  5. भारत के स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगा.
  6. पाकिस्तान ने अपने सभी कूटनीतिक माध्यमों को निर्देश दिया है कि वह भारत के क्रूर और जम्मू कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के मसले को दुनिया भर में उठाने को कहा है.
  7. प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी सेना को सतर्कता जारी रखने का निर्देश दिया है.

पाकिस्तान की संसद में भी है बौखलाहट

बता दें कि कश्मीर मसले पर पाकिस्तान की संसद का संयुक्त सत्र भी चल रहा है, जहां रोजाना कुछ ना कुछ ड्रामा हो रहा है, मंगलवार को इमरान खान ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत पर कई आरोप लगाए थे. साथ ही अपने सांसदों से पूछा था कि क्या भारत पर हमला कर दें, आपको बता दें अगर पाकिस्तान भारत पर हमला करता है तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी, 4 बार पहले ही पाकिस्तान हार चुका है.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *