राशिफल 10 अगस्त: सिंह राशिवालों की खुलेगी किस्मत, मीन को मिलेगा प्यार का साथ

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है. हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब. आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है. आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं. 10 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. ये जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

मेष- आज आपका काम मन-मुताबिक होगा. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. किसी भी काम को करने में आपका मन ज्यादा लगेगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा. आज आपको नए अवसर भी मिल सकते हैं.

वृषभ- आज आप जिस काम को करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा होगा. जरूरी कामों के लिए जीवनसाथी की सलाह जरूर लें ये आपके लिए फायदेमंद रहेगा. जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.

मिथुन- थोड़ी मेहनत करने पर आज आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है. रूका हुआ काम आज पूरा होने के आसार है. आज किसी जरूरत मंद की मदद आवश्यक करें, आपको लिए अच्छा होगा.

कर्क- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. अपने व्यवहार में सावधानी बरतें, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते है. आज आप काफी बिजी रहेंगे. फालतू के विवादों से बचने की कोशिश करें.

सिंह- दिन सामान्य होगा. छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी होगी. आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते है. किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है. गायत्री मंत्र का पाठ करें.

कन्या- परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर जा सकते है. ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी. आज आपकी तबीयत एकदम ठीक रहेगी. परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे.

तुला- दिन अच्छा रहेगा. दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा. अटकें हुए काम पूरे हो सकते है. आज कोई बड़ा कदम उठा सकते है. आज काम आपको ज्यादा करना पड़ सकता है.

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का काफी सहयोग मिलेगा. जरूरत मंदों की मदद करने से आपको लाभ मिलेगा. आज आपके साथी आपके साथ रहेंगे.

धनु– परिवार के साथ आज आप अच्छी तरह से समय बिताएंगें. आज आप किसी कोर्ट-कचहरी के मामले में फंस सकते है. ज्यादा काम करना आपकी सेहत पर असर डाल सकता है. ऑफिस में सीनियर आज आपकी बहुत मदद करेंगे. आज आपके घर मेहमान आ सकते है.

मकर- इस राशि के जो लोग मार्केंटिग से जुड़े है उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. किसी बुजुर्ग की मदद जरूर करें. आपके लिए अच्छा होगा. आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा.

कुंभ- आपका दिन काफी अच्छा रहेगा. स्टूडेंट के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा. रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा. कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा. नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी.

मीन- आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा. आज के दिन कुछ बुरा समाचार सुनने को मिल सकता है. खुद को हर स्थिति में संभाल कर रखना होगा. किसी के सामने कुछ भी बोलने से बचें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *