लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से 4 दिनों के रूस दौरे पर हैं. रूस दौरे पर योगी आदित्यनाथ वहां खाद्य प्रसंस्करण, सिंचाई और कृषि के क्षेत्र में सहयोग और निवेश के मुद्दे पर बातचीत करेंगे. इस मुलाकात का उद्देश्य कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में सहयोग करना भी है.
इन चार दिनों की यात्रा पर सीएम योगी कई एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे. सीएम योगी के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल भी जाएगा. यूपी समेत पांच राज्यों के मुख्यमंत्री रूस जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि कई व्यापारिक समझौते होने के साथ-साथ डिफेंस कॉरिडोर समेत कई मुद्दों पर भी बात होगी.
रूस जाने का फैसला करने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी, जिसमें कृषि और खाद्य प्रशंसकों से जुड़े हुए तमाम अधिकारियों को भी शामिल किया गया था.
