बेटी दिवस विशेष: महिला प्रशिक्षण संस्थान ने प्रतिभाओं का किया प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मान

अन्य जिले अपना एनसीआर

गाजियाबाद: सशक्त बेटियां और समृद्ध समाज की कल्पना को साकार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बेटियों को सम्मान और समाज में जागरुकता का कार्यक्रम का आयोजन किय गया. इस कार्यक्रम में देश और विदेश में हिंदुस्तान का नाम रोशन करने वाली कई हस्तियों ने शिरकत की और महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी बात रखी.

100 से ज्यादा प्रतिभाओं का सम्मान


इस कार्यक्रम का मकसद महिलाओं और बेटियों को ऐसा मंच प्रदान करना था जहां उनके द्वारा किए गए कार्यों को सम्मान मिल सके. महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को सभी के विचारों से एक नई दिशा मिल सके. महिला प्रशिक्षण संस्थान की संस्थापक शैली सेठी ने बताया कि, प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड के लिए देशभर से 3000 से अधिक आवेदन आए थे. जिसमें से देश के 80 प्रतिभाशाली लोगों को उनकी प्रतिभा के लिए प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड के लिए चुना गया. वही इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया.

सशक्त विचारों से सशक्त होंगी बेटियां
महिला प्रशिक्षण संस्थान की संस्थापक शैली सेठी ने बताया कि, इस कार्यक्रम में नेशनल वूमेन समिट की वो हस्तियां शामिल रहीं जिन्होंने दुनिया में भारत का डंका बजाया है इनमें अनुराधा वर्मा, दीपा जोशी, नीलम मल्कानियां, शिवानी, रूपा सोमसुंदरन ने महिला सशक्तिकरण के लिए अपने विचार रखे और महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी.

किस-किस ने लगाए कार्यक्रम में चार चांद
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपल्क्ष्य में हुए इस कार्यक्रम में महिला प्रशिक्षण संस्थान की ब्रांड एंबेसडर टीवी बाल कलाकार छोटी सरदानी लीड रोड जीविता कपूर, राष्ट्रीय बालिका दिवस की ब्रांड एंबेसडर अनुराधा वर्मा, स्वास्थ्य विभाग से दीपा जोशी, नेशनस & इंटरनेशनल स्पीकर नीलम मलानिया, पुलिस ऑफिसर हरीनंदन जोशी, एसिड अटैक फाइटर सोनिया चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहें. इनके अलावा भी इस कार्यक्र में देश सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पुलिसकर्मी, सैनिक, राजनेता, खेल – कूद, समाज सेवा ,शिक्षा, मीडिया आदि से जुड़े देश एवं विदेश के अनेक प्रभावशाली व्यक्तियों की मौजूदगी भी रही.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *