AMU में कश्मीरी छात्रों से मिलेंगे योगी आदित्यनाथ, अनुच्छेद 370 का उठाएंगे मुद्दा!

अपना अलीगढ़ अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कश्मीरी छात्रों से मुलाकात करेंगे. सीएम योगी ने 40 कश्मीरी छात्रों को बातचीत के लिए लखनऊ बुलाया है. इन छात्रों से सीएम योगी कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर संवाद करेंगे. पिछले कई दिनों से एएमयू में कश्मीरी छात्र अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं.

कश्मीरी छात्रों से करेंगे मुलाकात
28 सितंबर को सुबह 11.30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ 40 कश्मीरी छात्रों के साथ सीएम हाउस में संवाद करेंगे. सीएम अनुच्छेद-370 और उसके असर से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करने की कोशिश करेंगे. सीएम छात्रों को ये बताने की कोशिश करेंगे कि 370 के हटने से जम्मू-कश्मीर के विकास में तेजी आएगी और इसका कोई नकारात्मक प्रभाव वहा के लोगों पर नहीं पड़ेगा.

बता दें कि बीजेपी के नेता भी देश भर में अनुच्छेद 370 पर देश भर में संवाद कर रहे हैं. केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *