सावन के मंगलवार को करें इन मंत्रों का जाप, हर रोग और कष्ट से मिलेगी मुक्ति

धर्मकर्म होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. इन दिनों सावन का महीना चल रहा है. हिंदू शास्त्रों में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है. ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाए तो देवों के देव महादेव भी प्रसन्न होते हैं. हनुमान जी एक ऐसे देवता हैं जिनकी पूजा में सावधानी बहुत जरूरी है.

मंगलवार को अगर सुबह बड़ के पेड़ के एक पत्ते को तोड़कर गंगा जल से धो कर हनुमान जी को अर्पित करें तो धन की आवक बढ़ती है. आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है. हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ मंत्र हैं, जिनका जाप करना बहुत ही लाभकारी और कल्याणकारी होता है. आज हम आपको हनुमान जी के उन मंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जाप करने से आपके जीवन में सुख समृद्धि आ जाएगी.

इन मंत्रों के जाप से मिलेगी हर कष्ट से मुक्ति

 

 

– हनुमान अष्टदशाक्षर मंत्र: ‘नमो भगवते आन्जनेयाये महाबलाये स्वाहा.’

– अतुलित बलधामं, हेमशैलाभदेहमं. दनुजवनकृशानुं, ज्ञानिनामग्रगण्यम्.
सकलगुण निधानं, वानराणामधीशम्. रघुपतिप्रिय भक्तं वातजातम् नमामि..

– ओम नमो हनुमते रुद्रावतराय वज्रदेहाय वज्रनखाय वज्रसुखाय वज्ररोम्णे वज्रनेत्राय वज्रदंताय वज्रकराय वज्रभक्ताय रामदूताय स्वाहा.

– ओम नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसहांरणाय सर्वरोगाय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *