नई दिल्ली : आज़ाद भारत के पहले गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन के बारे में कौन नहीं जानता , इतिहात को पढ़ने लिखने वाले लोग माउंटबेटन का भारत की आजादी से क्या संबंध है बखूबी जानते हैं, भारत की आजादी की योजना से लेकर भारत को दो भागों में बांटने की योजना तक सब में माउंटेबटन की उपस्थिती उनकी अहमियत बताती है. लेकिन एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसके बाद लार्ड माउंटबेटन को लेकर फिर से चर्चाएं होने लगीं हैं
अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI का खुलासा
अमेरिका की खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानि FBI के कागज़ातों के मुताबिक माउंटबेटन समलैंगिक थे. खुफिया एजेंसी की फाइल माउंटबेटन और उनकी पत्नी एडविना को ‘Persons of extremely low morlas’ यानि ‘बहुत खराब चरित्र के लोग’ जिनके लगातार विवाहेत्तर संबंध रहे हैं, बताती है. एक सूत्र के मुताबिक माउंटबेटन का जवान लड़कों के प्रति झुकाव उन्हें ‘किसी मिलिट्री अभियान के नेतृत्व के लिए अनफिट शख्स’ बनाता था.
यह भी पढ़ेंः यमुना एक्सप्रेस-वे गये नहीं पर काट दिया चालान, वायरल हुई तस्वीर
मीडिया के हाथ लगी जानकारी
दरअसल, माउंटबेटन दंपति की जीवनी लिखनेवाले ब्रिटिश इतिहासकार एंड्रयू लॉउनी ने सरकार से जानकारी मांगी थी. जिसके जवाब में उन्हें FBI के 75 साल पुराने कागज़ हासिल हुए और वहीं से ये जानकारियां मीडिया के हाथ लगीं. ब्रिटिश अखबार डेली मेल में लिखा गया है कि इन फाइल्स ने माउंटबेटन की एकदम अलग छवि पेश की है जिन्हें दक्षिण-पूर्व एशिया में मित्र राष्ट्रों की फौज का नेतृत्व करने वाले नायक की तरह सम्मान मिलता रहा है.
यह भी पढ़ेंः रामपुर के रण में सपा को आजम खान पर ही भरोसा, पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा होंगी उम्मीदवार
क्या कहा महारानी एलिजाबेथ ने ?
द संडे टाइम्स कहता है कि एलिज़ाबेथ ने बताया कि परिचितों के बीच लॉर्ड लुई माउंटबेटन और उनकी पत्नी को खराब चरित्र का माना जाता था. लोग माउंटबेटन को जवान लड़कों की ओर रुझान रखनेवाले समलैंगिक के रूप में जानते थे. एलिज़ाबेथ का विचार था कि लुई माउंटबेटन की इस स्थिति के नतीजन वो किसी भी तरह के सैन्य अभियान का नेतृत्व करने के लिए अयोग्य थे. लेडी माउंटबेटन को भी उतने ही अस्थिर चरित्र का कहा गया.
माउंटबेटन ने दिया था आपत्तिजनक बयान
लॉर्ड माउंटबेटन के यौन रुझान की चर्चा उनकी मौत के 40 साल बाद तक होती रही है. खुद अपनी पत्नी के विषय में एक बार की गई उनकी टिप्पणी काफी चर्चित रही जब उन्होंने कहा कि एडविना और मैंने अपने शादीशुदा जीवन को दूसरों के बिस्तर पर ही गुज़ारा. नए खुलासे पर ब्रिटिश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
