लखनऊः कभी हिंसा तो कभी अनोखे कारनामों के लिए सुर्खियों में रहने वाले बुलंदशहर में कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है. दरअसल, बुलंदशहर की जेल में इतने कैदी हो गए हैं कि जेलर के पास उन्हें रखने के लिए कैदखाने कम पड़ गए हैं. जी हां ऐसी कोई अफवाह नहीं बल्कि सच्चाई है. बुलंदशहर की जेलों में कैदियों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है, जिसके कारण जेल प्रशासन को वरिष्ठ अधिकारियों से जेल की संख्या बढ़ाने की बात कही है.
सिर्फ 850 कैदियों की है क्षमता
जब इस मामले में जेल अधिक्षक ओपी कटियार से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि वर्तमान में बुलंदशहर में करीब 850 कैदियों की ही क्षमता है लेकिन अगर बात की जाए तो करीब 2 हजार से भी ज्यादा कैदी यहां रहते ही हैं. दिक्कतों के बारे में उनका कहना है कि अक्सर शासन को इन समस्या से अवगत कराते रहते हैं और उन्हें शासन से पूरा सहयोग मिलता है.
जेल अधीक्षक ये भी बताया कि जेल में बन्दी उस अनुपात में भले ही ज्यादा हों लेकिन फंड की कोई कमी यहां कभी नहीं आती, सरकार की संज्ञान में सब कुछ है और उनका पूरे स्टाफ और बन्दी रक्षकों के सहयोग से होने वाली दिक्कतों को टाइम मैनेजमेंट और कुशल तरीके से वो सम्भाले हुए हैं.
