लखनऊ/झांसी: समाजवादी पार्टी (Samajwadi party)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhliesh yadav) ने कल झांसी में पुष्पेंद्र के परिवार से मुलाकात के बाद, आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इसमें उन्होंने सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने पुष्पेंद्र यादव मामले में कहा कि, ये हत्या है फेक एनकाउंटर है.
मीडिया से बोले अखिलेश यादव (Akhliesh yadav)
सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं: अखिलेश यादव
प्रशासन का रवैया ठीक नहीं: अखिलेश यादव
आज पीड़ितों की FIR तक दर्ज नही होती: अखिलेश यादव
पुष्पेंद्र के परिवार के साथ अन्याय हुआ इसलिए इस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएंगे: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाएगी: अखिलेश यादव ये हत्या हैं, फेक एनकाउंटर है: अखिलेश यादव
यूपी पुलिस प्रशासन पर अब भरोसा नहीं है: अखिलेश यादव
‘जितना निष्पक्ष प्रशासन होगा उतनी अच्छी छवि सरकार की होगी’
‘ये सरकार अपनी छवि अच्छी नहीं करना चाह रही है’
‘हम मांग करते हैं कि हाइकोर्ट के सीटिंग जज के द्वारा इस मामले की जांच की जाए’
‘दोषियों को सरकार बचा रही’
‘पूरा झांसी, जालौन, कालपी और कानपुर सच जानता है’
उत्तर प्रदेश में ह्यूमन राइट्स वॉयलेशन के लिए सबसे ज्यादा नोटिस मिले हैं’
‘हिरासत में मौत’ प्रदेश में सबसे ज्यादा: अखिलेश यादव
‘लोकतंत्र में जनता को जो दुख देता है, जनता उसे सत्ता बाहर कर देती है’
‘आशा करता हूं कि प्रशासन इस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं करेगा’
याद रखिये सरकार हमेशा नहीं रहती है: अखिलेश यादव.
