दीवाली पर सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, हजारों रुपये का मिलेगा बोनस

जॉब्स/एजुकेशन होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: दीपों के त्योहार दीवाली (Diwali) पर उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) की बल्ले-बल्ले होने वाली है. उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar pradesh Government) ने अपने 14 लाख कर्मचारियों को दीवाली बोनस देने का ऐलान किया है. खास बात ये है कि बोनस (Bonus) को देने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सरकार की ओर से जारी किए गए अध्यादेश के मुताबिक, अगले सप्ताह तक 14 लाख कर्मचारियों को उनका दीवाली बोनस मिल जाएगा.

अतिरिक्त महंगाई भत्ता भी मिलेगा
इसके अलावा राज्य सरकार (Uttar pradesh Government) की ओर से इस बार चार लाख पेशनधारियों को पांच प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता भी दिए जाने का भी ऐलान किया गया है. राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि पेंशनधारियों की पेंशन में इजाफा किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे लागू नहीं किया जा सका, लेकिन पांच प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता दिए जाने से उन्हें कुछ राहत मिलेगी.

कर्मचारियों में खुशी की लहर
दीवाली बोनस (Diwali) के ऐलान के बाद सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है. सरकारी कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के इस कदम से उनकी दीवाली और भी ज्यादा खुशियों वाली होगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *