बुलंदशहर में भीषण हादसा, 7 लोगों को बस ने कुचला

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे (Road accident) में एक बस ने 7 लोगों को कुचल दिया. खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले में 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल है.

हाथरस से नारौरा घाट आए थे श्रद्धालु
मामला बुलंदशहर (Bulandshahr) के नरौरा का है. जहां सड़क किनारे सो रही महिला और बच्चों को तेज़ रफ़्तार बस ने कुचल दिया. गंगा स्नान (Ganga) के लिए हाथरस (Hathras) से नारौरा घाट आए थे श्रद्धालु. बस सड़क किनारे लगाने के बाद बच्चों के साथ सड़क किनारे सो रहीं थी महिलाएं.

दूसरी बस ने 4 महिला और 3 मासूम बच्चों को कुचला. मौके पर हुई मौत. बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार. सीओ डिबाई समेत भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गई है और सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *