इस करवाचौथ उनके नाम की नहीं उनकी तस्वीर की मेहंदी बनवाइए

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः महिलाओं का खास त्योहार करवा चौथ आने में कुछ ही दिन बाकि है. इस साल करवाचौथ का त्योहार 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा. करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने तैयारियां एक महीने पहले से ही शुरू कर दी है. जितनी तैयारी पारंपरिक विधि-विधान के लिए की जा रही है, उतनी ही तैयारियां महिलाएं अपने फैशन और स्टाइल के लिए कर रही हैं.

करवाचौथ पर जितना महत्वपूर्ण महिलाओं का श्रृंगार है उतना ही महत्वपूर्ण है हाथों में मेहंदी का रचना. हाथ में पिया की मेहंदी के बिना यह त्योहार अधूरा सा माना जाता है. पहले के मुकाबले आजकल मेहंदी का ट्रेंड काफी बदल सा गया है. एक वक्त हुआ करता था जब पति के नाम की मेहंदी को काफी खास माना जाता था, लेकिन अब ये ट्रेंड बिल्कुल ही बदल चुका है और मेहंदी पर नाम ही नहीं पिया की फोटो भी बनाई जा रही है.

आपको बता दें कि करवा चौथ में लगाने के लिए यह मेहंदी बहुत ख़ास है और इन खास डिजाइन को देखने के बाद आपका मन अभी से मेहंदी लगाने का होने लगेगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *