LIVE लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण में वोटिंग की धीमी रफ्तार, अब तक 24% मतदान हुआ दर्ज

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के दूसरे चरण का मतदान आज (गुरुवार) है. उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी शामिल हैं. मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा. साल 2014 में यूपी की इन आठों सीटों पर बीजेपी का कब्जा रहा था.

88 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
इन आठ सीटों पर 88 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1.40 करोड़ मतदाता ईवीएम में कैद करेंगे. इस चरण में जिन सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं, उनमें हेमामलिनी-मथुरा, राजबब्बर-फतेहपुर सिकरी और सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल-आगरा प्रमुख हैं.

LIVE अपडेट्स

दूसरे चरण के तहत 8 सीटों पर जारी मतदान में 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान हुआ है. कड़ी धूप में अपनी बारी का इंतजार कर रहे अन्य मतदाता वोट डालने के लिए उत्सुक नजर आए.

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र राय के मुताबिक नगीना में 23.78 प्रतिशत, अमरोहा में 24.64 प्रतिशत, बुलंदशहर में 24.94 प्रतिशत, अलीगढ़ में 23 प्रतिशत, हाथरस में 25.93 प्रतिशत, मथुरा में 23.71 प्रतिशत, आगरा में 25 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी में 23.47 प्रतिशत मतदान हुआ है.

नगीना 9 बजे तक 11.12 प्रतिशत
बुलन्दशहर लोकसभा पोलिंग प्रतिशत 9 बजे तक 10 प्रतिशत
अमरोहा में 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
हाथरस में 9 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान
आगरा लोकसभा 9 बजे तक 11.08

8.10 : मथुरा लोकसभा सीट पर कई जगह ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान रूक गया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *