दिवाली पर यूपी को मिली सौगात, चालू हुआ हिंडन एयरपोर्ट

अपना एनसीआर

नई दिल्लीः दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रह रहे लोगों को दिवाली पर बड़ी सौगात मिली है. शुक्रवार से गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट चालूहगया है. उत्तराखण्ड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचकर हिंडन सिविल टर्मिनल का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया. इस दौरान उत्तराखंड के सीएम के साथ गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह समेत क्षेत्रीय विधायक मौजूद रहे.

पिथौरागढ़ के लिए भरी पहली उड़ान
हिंडन सिविल टर्मिनल से दोपहर 1 बजे पहली फ्लाइट उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई, जबकि पिथौरागढ़ से उड़कर पहली फ्लाइट हिंडन एयरपोर्ट दोपहर 12:30 बजे पहुंची. पिथौरागढ़ से हिंडन सिविल टर्मिनल पहुंचे यात्रियों का उत्तराखंड के सीएम और गाजियाबाद के सांसद ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *