बुलंदशहर : शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां मामूली विवाद के चलते गुरुवार को सरेराह एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली. मामला पड़ोसी के साथ विवाद का निकला. पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है.
हुआ था मामूली विवाद
कोतवाली नगर क्षेत्र के देवीपुरा (Bulendsher) में दो दिन पूर्व शुभम शराब पीकर आया था. घर लौटते वक्त उसका विवाद अपने पड़ोसी से हो गया लिहाजा उसने पड़ोसी के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया था. घायल पड़ोसियों ने बुधवार को शुभम के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था. गुरुवार को पीड़ित पक्ष ने अचानक शुभम पर हमला बोल दिया. पीटने के दौरान शुभम पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया. बुरी तरह से जख्मी शुभम ने मौके पर दम तोड़ दिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भिजवाया. पुलिस पूरे मामले की जांच करने के जुट गई है. हालांकि शिवम के परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं, परिवार का कहना है पुलिस दूसरे पक्ष से मिली हुई है और पैसे लेकर उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है.
