लखनऊ: पुष्पेंद्र यादव मौत मामले में अब बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Nirahua) ने सीबीआई जांच (CBI Inquiry) की मांग की है. ‘निरहुआ ने ट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी(Pm Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) से ट्वीट करके कहा है कि,
‘आपसे विनम्र निवेदन है कि, झांसी में हुए पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर (Pushpendra Yadav Encounter) मामले में सीबीआई जांच (CBI Inquiry) करा कर मामले की सच सामने लाया जाए’

क्या है पुष्पेंद्र यादव का मामला?
दरअसल, 6 अक्टूबर को पुष्पेंद्र यादव (Pushpendra Yadav Encounter)की मौत का मामला सामने आया था. झांसी की मोंठ पुलिस ने इस पूरे मामले को मुठभेड़ बताया तो वहीं पुष्पेंद्र (Pushpendra Yadav Encounter)के परिजन इसे मर्डर कह रहे हैं. पुलिस के मुताबिक गुरसराय इलाके में पुष्पेंद्र ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुष्पेंद्र को गोली लगी और बाद में उसकी मौत जिला अस्पताल में हुई.
परिजनों से मिले थे अखिलेश यादव, पुलिस-प्रशासन पर लगाए थे आरोप
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) इस मामले में परिजनों के आरोप के बाद उनसे मिलने पहुंचे थे और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की थी. वहीं अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ सरकार पर भी आरोप लगाए थे.
बीजेपी नेताओं ने बताया ‘माफिया’
जिस पुष्पेंद्र यादव (Pushpendra Yadav Encounter)की मौत को लेकर सूबे में सियासी कोहराम मचा उस पुष्पेंद्र यादव को सीएम योगी आदित्यनाथ ने माफिया बताया था. वहीं सरकार के कई मंत्रियों ने उस पर मामले दर्ज होने की बात कही थी.
बीजेपी के टिकट पर अखिलेश के खिलाफ लड़े थे निरहुआ
बीजेपी नेता निरहुआ यादव ने पुष्पेंद्र यादव (Pushpendra Yadav Encounter)मामले में जांच की मांग करके पार्टी के नेताओं को भी सांसत में डाल दिया है. क्योंकि, इस मामले में बीजेपी का रूख आक्रामक ही रहा है. बता दें कि, निरहुआ बीजेपी (BJP) के टिकट पर आजमगढ़ (Azamgarh)से अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) के खिलाफ चुनाव लड़े थे.
