सपना चौधरी का था फैन, गाने ने ले ली कैदी की जान

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : सपना चौधरी को कौन नहीं जानता, बच्चे- बुजुर्ग सब उनके गानों पर डांस करते दिखाई देते हैं, जयपुर की सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी को भी सपना के गाने पसंद थे, लेकिन सपना के एक गाने ने जान ले ली

जेल में बज रहा था गाना

दरअसल, जासूसी के आरोप में पाकिस्तान का एक कैदी जयपुर की सेंट्रल जेल में बंद था, खबरों के मुताबिक 20 फरवरी को जेल में झगड़ा हुआ, झगड़ा सपना चौधरी के गाने को लेकर हुआ, गाने को लेकर पाकिस्तानी कैदी का दूसरे कैदियों से विवाद हो गया, जिसपर दूसरे कैदियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया

क्या था मामला ?

दरअसल, जासूसी के आरोप में सजा काट रहा पाकिस्तनी कैदी शाकिर उल्लाह टीवी सेल में दूसरे कैदियों के साथ बंद था, दोपहर के वक्त टीवी पर सपना चौधरी का गाना आया तो अन्य कैदियों ने टीवी की आवाज बढ़ा दी, जिसपर शाकिर ने आवाज कम करने को कहा, दूसरे कैदियों ने जब शाकिर की बात नहीं मानी तो उनके बीच विवाद हो गया, खबरों के मुताबिक शाकिर ने दूसरे कैदी से रिमोट पकड़ने के लिए हाथ पर मारा, इसपर उसके हाथ में चोट आई, ये देख बाकि कैदियों ने शाकिर पर हमला बोल दिया और पत्थर से सिर कुचल कर मार डाला

राज्य सरकार ने मांगी रिपोर्ट

हत्या को लेकर मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है, वहीं जेल प्रशासन ने जेल के चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है, बता दे कि शाकिर लश्कर ए तैयबा का आतंकी था जयपुर कोर्ट ने उसे दोषी माने हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *