उपचुनाव में उतरे कैडिडेट्स की कुंडली, देखिए कौन कितने दागी और कितना अमीर

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हैं. 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी. इस चुनाव में भी दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है. वहीं एडीआर ने इस उपचुनाव में उतरे प्रत्याशियों की कुंडली खंगाली है.

उपचुनाव के उम्मीदवारों की डिटेल
1- यूपी विधानसभा के उपचुनाव में 109 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

2- एडीआर ने 109 में 101 प्रत्याशियों के शपथपत्र का विश्लेषण किया है ।

3- 101 प्रत्याशियों में 24 प्रत्याशियो पर आपराधिक मामले दर्ज हैं ।

4- 21 प्रत्याशियों पर गम्भीर अपराध के मामले दर्ज हैं ।

5- आपराधिक मामले में प्रतापगढ़ विधानसभा से पीस पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल मतीन पहले नम्बर पर हैं।

6- रामपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी महिला प्रत्याशी डॉ तंजीन फातिमा दूसरे नम्बर पर हैं ।

7- प्रतापगढ़ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से नीरज त्रिपाठी तीसरे नम्बर पर हैं ।

8- बीएसपी से 5, बीजेपी 3, कांग्रेस 2 , सपा के 2 दागी प्रत्याशियों पर पार्टियों ने खेला दांव ।

9- 101 में 35 प्रत्याशी 1 करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक हैं ।

10- लखनऊ कैंट से बीएसपी प्रत्याशी अरुण द्विवेदी 22 करोड़ से अधिक की संपत्ति के साथ पहले नम्बर पर हैं ।

11- कानपुर नगर से बीएसपी प्रत्याशी देवी प्रसाद तिवारी 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति के साथ दूसरे नम्बर पर हैं ।

12- कानपुर नगर से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी तीसरे नम्बर पर हैं ।

13-उपचुनाव में प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 1.59 करोड़ हैं।

14-रामपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी शीवा खान सबसे कम संपत्ति की मालिक, महज 4029 रुपये की घोषित संपत्ति है

15- उपचुनाव में 11 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं : एडीआर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *