अयोध्या मामले में सबसे बड़ी खबर, सुन्नी वक्फ बोर्ड वापस लिया अपना केस!

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

दिल्ली/अयोध्या: अयोध्या मामले में आखिरी सुनवाई के दिन की शुरूआत से पहले एक बड़ी खबर आ रही है. सूत्रों के मुताबित सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या मामले में चल रही सुनवाई में अपना केस वापस लेगा. खबर है कि, वक्फ बोर्ड ने मध्यस्थता पैनल के जरिएसुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया. और हलफनामें में कहा कि वक्फ बोर्ड अपना केस वापस करना चाहती है.​

सुन्नी वक्फबोर्ड ने छोड़ा दावा

सुन्नी वक्फ बोर्ड ने अयोध्या में  राममंदिर के लिए जमीन पर दावा छोड़ दिया है.मध्यस्थता कमेटी के ज़रिए सुप्रीम कोर्ट को ये बताया  है कि यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड कुछ इस बात पर राज़ी है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर दावा छोड़ सकते है पर कुछ शर्तों के साथ
1- यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड ने मध्यस्थता कमिटी को पत्र लिखा है।
2- सूत्रों के मुताबिक समझौते के ख्वाहिशमंद मुस्लिम पक्षकारों का कहना है कि रामजन्मभूमि हिंदुओं को सौंप देने से भाईचारा भी बना रहेगा।
3- शर्त ये भी है कि देश भर में जिन 2000 से ज़्यादा ऐतिहासिक मस्जिदों को ASI ने अधिग्रहीत किया हुआ है उनमें मुसलमानों को नमाज़ अदा करने की बिना शर्त इजाज़त मिले।
4-इसके अलावा हिन्दू पक्षकार अन्य मस्जिदों मसलन मथुरा, काशी, भोजशाला जैसी 200 से ज़्यादा मस्जिदों पर दावा छोड़ दें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *