लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 11 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव का प्रचार कल शाम 6 बजे थम जाएगा. 11 सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव और 24 मतगणना होगी. इस उपचुनाव में 110 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं.
किस सीट पर कितने उम्मीदवार?
गंगोह से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, रामपुर से 7, इगलास से 7, लखनऊ कैंट से 13, गोविंद नगर से 9, मानिकपुर से 9 प्रतापगढ़ से 11, जैदपुर से 7, जलालपुर से 13, बलहा से 11 और घोसी सीट पर 12 प्रत्याशी हैं. इस अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने अपने प्रचार में अपनी झोंकेंगे. वहीं प्रचार के आखिरी दिन कई सीटों पर वीवीआइपी भी प्रचार करेंगे. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल रामपुर आएंगे. सपा प्रत्याशी तंजीन फातिमा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. अखिलेश यादव 2 बजे मूंढापांडे हवाई पट्टी पहुचेंगे किले के मैदान में जनसभा को करेंगे सम्बोधित ।
