UPTET 2018: एक या दो नहीं बल्कि इस कारण बढ़ सकती है आवेदन की तारीखें

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा 2018 की आवेदन की तारीख को एक सप्ताह और आगे बढ़ाया जा सकता है. पात्रता परीक्षा 2018 के आवेदन के लिए लगातार आ रही वेबसाइट में दिक्कतों के कारण तारीख को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव पहले ही परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शासन को भेज दिया है.

18 सितंबर से शुरू हुए थे ऑनलाइन आवेदन

बता दें कि परीक्षा में आवेदन के लिए 18 सितंबर को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 2 से 3 दिनों में टीईटी-18 के लिए लगभग 2.5 लाख लोगों ने आवेदन कर दिए. लगातार बढ़ रहे आवेदन के कारण वेबसाइट का सर्वर डाउन चल रहा था, जिसके कारण परीक्षार्थियों को फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही थी.

तय समय के मुताबिक, परीक्षा के लिए पंजीकरण के लिए आखिरी तारीख शाम 4 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक ही होगा. वहीं आवेदन शुल्क 5 अक्टूबर तक लिया जाएगा. इसके बाद आवेदन पत्र भर कर प्रिंट लेने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है.

क्या आ रही है दिक्कतें…

– फॉर्म भरने के बाद ओटीपी जेनरेट नहीं हो रहा है.

– ओटीपी भरने के बाद सर्वर पर वह क्लिक नहीं हो रहा है.

– फार्म सबमिट करने का बटन दबाया जाए तो बफरिंग हो रही है.

– फॉर्म पूरा भर जाता है, लेकिन सब्मिट के दौरान एरर दिखाई देता है.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *