सोनिया गांधी का बयान ये संवैधानिक इतिहास का काला दिन

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसे भारत के संवैधानिक इतिहास का काला दिन करार दिया है. उन्होंने कहा कि, ये देश की उस सोच को चुनौती है जिसके लिए लोगों ने कुर्बानी दीं.

भारत के लिए काला दिन

सोनिया गांधी ने कहा कि, आज भारत के संवैधानिक इतिहास का काला दिन है. नागरिकता संशोधन विधेयक का पास होना छोटी सोच वाली कट्टर ताकतों की भारत के बहुलवाद पर जीत है. ये विधेयक उस आइडिया ऑफ इंडिया को बुनियाद तौर पर चुनौती है जिसके लिए  हमारे राष्ट्र निर्माताओं ने लड़ाई लड़ी. अब इसकी जगह विकृत, अशांत, विकृत और विभाजन भारत बनेगा जहां धर्म राष्ट्रीयता की पहचान होगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *