लखनऊ: योगी सरकार ने नए साल के पहले ही दिन प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है. एक दिन पहले ही सरकार ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को बड़ी संख्या में प्रमोशन दिया था. वहीं अगले ही दिन 22 आईएएस और 28 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है.
इन आईएएस अफसरों के हुए तबादले
नाम वर्तमान पद ट्रांसफर
1- पंकज कुमार सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवारकल्याण स्टाफ अफसर मुख्य सचिव
2- आमोद कुमार सदस्य(न्यायिक), राजस्व परिषद प्रमुख सचिव नियोजन
3- मोनिका एस गर्ग प्रमुख सचिव, महिला कल्याण , बाल विकास विभाग प्रतीक्षारत
4-वीना कुमार मीना प्रमुख सचिव, स्टाम्प-पंजीयन, भूतत्व एवं खनिकर्म प्रमुख सचिव, महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग
5-रोशन जैकब विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग व निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म।
6-अनुराग श्रीवास्तव प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग एवं पंचायती राज प्रमुख सचिव, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग एवं लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग
7-अनीता सिंह प्रमुख सचिव, लघु सिंचाई विभाग प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग
8-दिनेश चंद्र सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग
9-गौरव दयाल निदेशक उद्योग, प्रबंध निदेशक, राज्य वस्त्र निगम लि. आयुक्त, चित्रकूट धाम मंडल, बांदा
शशि भूषण लाल सुशील सचिव, मानव अधिकार आयोग, लखनऊ दुग्ध आयुक्त, लखनऊ
सत्येंद्र कुमार सिंह सचिव, पशुधन विभाग, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा सचिव, कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग
प्रांजल यादव स्थानांरणाधीन परियोजना प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक परियोजना प्रशासक, समादेश क्षेत्रविकास
इन पीसीएस के हुए तबादले
प्रमोशन पाए गए जिलाधिकारी अब मंडलायुक्त बनाए गए हैं कई और जिलों में नई नियुक्ति की संभावनाएं हैं.गौरीशंकर प्रियदर्शी को अलीगढ़ का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है.
इन तबादलों में कई अधिकारिों के नाम भी शामिल हैं. करीब 28 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को कमिश्नर बनाया गया है.
