बेटियों के जन्म पर आंसू बहाने वालों अब इस मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाओगे

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

वाराणसीः प्रदेश और देश के तमाम हिस्सों में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को देखते हुए धर्म नगरी काशी के मंदिर ने अनोखी पहल की है. वाराणसी (Kashi) में अब बलात्कारियों (Rapists) के लिए देवी मंदिरों का द्वार बन्द हो गया है. वाराणसी के कालिका गली स्थित कालरात्रि मंदिर के बाहर मंदिर में दुराचारियों के साथ ही बेटियों का सम्मान न करने वाले और बेटियों के जन्म पर दुखी होने वालों की मंदिर में एंट्री बैन कर दी गई है.

गर्भगृह और द्वार पर लगाए गए पोस्टर
लोगों तक यह सूचना पहुंचने में किसी तरह की कोई चूक न हो इसके लिए मंदिर के मुख्य मार्ग और गर्भ गृह तक पोस्टर लगाए गए हैं. मंदिर में लगे इन पोस्टरों में बेटियों का सम्मान न करने वालों, बेटियों के जन्म पर दुखी होने वाले और दुराचारियों का मंदिर में प्रवेश निषेध बताया गया है.

शहर के सभी मंदिरों में लगेंगे ऐसे पोस्टर
इस अभियान की शुरुआत करने वाले लोगों का कहना है कि यह महज एक शुरुआत है. जल्द ही काशी नगरी के सभी मंदिरों में इस तरह के पोस्टर लगाए जाएंगें, ताकि महिलाओं के प्रति अपराध में कमी लाई जा सके. इस संबंध में मंदिर के पुजारी श्रीनाथ तिवारी कहते हैं कि सब जगह बच्चियों के साथ अनर्थ हो रहा है, जिससे मन व्यथित हो गया है. यही कारण है कि हमारे मंदिर में ऐसे लोग प्रवेश न करें, जिनके मन में दुर्भावना हो.

Apna Uttar pradesh पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए वाराणसी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें एक क्लिक पर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *