लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने 2022 में होे वाले विधानसभा चुनाव के लिए 351 सीटें जीतने की बात कही है. अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में हम 2022 में 351 सीटें जीतेंगे. 2022 में केवल और केवल साइकिल ही चलेगी. अखिलेश यादव ने कहा कि, जब बीजेपी के लोग झूठ बोलकर 300 से ज्यादा सीटें जीत सकते हैं तो हम सच के साथ लड़कर 350 से ज्यादा सीटें क्यों नहीं जीत सकते.
कैसे जीतेंगे 351 सीट
अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने कहा कि, मैं 351 सीटों का आंकड़ा इसलिए दे रहा हूं कि, मैं एक प्लाइट से कही जा रही था उस फ्लाइट में एक शख्स मुजे मिले तो उन्होंने मेरा हाथ देखकर कहा कि, मेहनत करना और आपकी सरकार बनेगी अगर मेहनत करोगे तो 350 सीटें आएंगी.
योगी सरकार पर साधा निशाना
इस दौरान अखिलएस यादव (Akhilesh yadav) ने योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, बीजेपी के लोग मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंटेलिजेंस के लोग भेजते हैं. मेरे घर के आस पास भी LIU लगाकर मेरी जासूसी कराते हैं.
बीजेपी ने किया पलटवार, ज्योतिष के भरोसे जीतेंगे
अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) के बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि, पहले कहते थे काम बोलता है. अब कह रहे हैं कि, 351 सीटें जीतेंगे. काम के बजाए अखिलेश यादव एब ज्योतिषियों पर निर्भर हैं.
