VIRAL: तेज आवाज के साथ फट गई जमीन, डरे लोग

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. झारखंड के रामगढ़ जिले के सीसीएल बरकासयाल के भुरकुंडा क्षेत्र में उस वक्त लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई जब देर रात तेज आवाज के साथ अचानक जमीन फट गई. इसके साथ जमीन का एक बड़ा हिस्सा जमीन दोज हो गया. जमीन धसने से आसपास के रहने वालों के घरों में दरारें आ गई. इस घटना से वहां के लोगों में दहशत फैल गई है. दरअसल यह हादसा सीसीएल की बंद पड़ी अंडर ग्राउंड माइंस की वजह से हुआ है. इस मामले की जानकारी जैसे ही सीसीएल प्रबंधन को मिली उन्होंने पूरे इलाके को असुरक्षित घोषित कर दिया.

इस खतरे वाली जगह बताया गया है और वहां रहने वाले लोगों को जगह खाली करने करने का आदेश दिया है. हालांकि इस हादसे में किसी की जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. मगर लोगों के बीच डर का मौहाल है. जहां भूमि धस गई, वहां आसपास करीब 20-25 लोगो का घर मौजूद है. जमीन धसने के बाद लोग अपने-अपने सामान को निकालकर दूसरी जगह ले जा रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए

ये भी पढ़ेंः- Coronavirus: अब ड्रैगन फ्रूट में भी मिला कोरोना वायरस, आगे क्या होगा?

इस मामले में लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठता है, तो कभी भी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. घटना के बाद सीसीएल के सर्वे अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया. अभी भी जांच जारी है. टीम पता लगा रही है कि जमीन फटने से किसी तरह का कोई नुकसान तो नहीं हुआ है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *