यूपी के 15 जिलों के इलाके आज से सील…जानिए क्या होगा

अपना एनसीआर अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रभव को देखते हुए योगी सरकर (Yogi Government) ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने 15 जिलों के हॉटस्पॉट को बुधवार रात 12 बजे से पूरी तरह बंद कर दिया है. सील कर दिया है. इन 15 जिलों को 6 या 6 से ज्यादा कोरोना (CORONA) के मरीजों के चलते चिन्हित किया गया है.

इन 15 जिलों को किया गय है चिन्हित

इन 1जिलों में गाजियाबाद, गौतबुद्धनगर, बुलंदशहर,आगरा, मेरठ,शामली,सहारनपुर, कानपुर,बरेली, लखनऊ, वाराणसी, बस्ती, फ़िरोज़ाबाद, महाराजगंज, सीतापुर के हॉटस्पॉट हैं ये सभी  खास स्थान 15 अप्रैल तक सील रहेंगे. बता दें कि, पूरे जिले सील नही हैं.

15 जिलों में हैं इतने हॉटस्पॉट

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी (AWANISH AWASTHI) की दी गई जनकारी के मुताबिक, आगरा में 22 गाजियाबाद में 12, गौतमबुद्धनगर में 12, शामली में 3 मेरठ में 7 बरेली में 1, बुलंदशहर में 3, बस्ती में 3, फिरोजाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महराजगंज में 4, सीतापुर में 1, लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट हैं.

इन इलाकों में क्या होगा क्या नहीं

जरुरी सामान की घर-घर डिलिवरी की जाएगी, कॉल करने पर सारा सामान मुहैया होगा

इन इलाकों में बैंक भी नहीं खुलेंगे, मीडिया के जाने पर भी बैन रहेगा

फायर सर्विस की गाड़ियां उस इलाके को सैनिटाइज करेंगी

इलाकों  बैरियर्स लगेंगे

112 या पुलिस टीम लगाई जाएगी

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *