आगरा में कोरोना का कहर, एक साथ जांच में निकले 19 कोरोना पॉजिटिव, यूपी में पहले नंबर पर…

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

आगरा: कोरोना के कहर से पहले ही कराह रह ताज नगरी में तस्वीर लगातार बदहाल हो रही है. कोरोना (CORONA) से पहले ही बदनाम हो चुके आगरा (AGRA) में कोरोना के मरीजों का सिलसिला लगातार जारी है. इस बार तो कोरोना मिसाइल बनकर गिरा है. इस बार एक साथ जांच में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. जिससे कोरोना का संकट और गहरा गया है.

आगरा में और गहराया संकट
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक आगरा (AGRA)  में कोरोना के 19 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इसके साथ ही आगरा में कोरोना के मरीजों की संख्या 84 पर पहुंच गई है. इससे कोरोना के केस में आगरा पहले नंबर पर है.

जमात ने बिगाड़ी बात
दरअसल, कल तक आगरा में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 64 थी, अब जो 19 ने णामले सामने आए हैं उनमें 6 जमात से जुड़े लोग हैं. वहीं अब तक कुल 84 मरीजों में से 43 जमात से जुड़े मरीज हैं, इससे पहले यहां करीब 9 मरीज ठीक हो चुके हैं.

बुधवार को हुई थी पहली मौत
आगरा में कोरोना से पहली मौत का मामला बुधवार को सामने आया था. SN मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक कोविड-19 शिकार महिला की मौत हो गई थी. महिला की उम्र करीब 76 साल थी. महिला को अपने नाती से कोरोना संक्रमण लगा था. बता दें कि. आगरा में अब22 हॉट स्पॉट भी चिन्हित करके सील किए गए हैं

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *