पियक्कड़ चोरों को लगी शराब की तलब तो तोड़ दिया ठेके का ताला, फिर हुआ

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ :  3 मई तक देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है, जिस कारण शराब की दुकानें भी बंद है, ऐसे में शराब के पीने वाले बेहद परेशान हो रहे हैं, दारु की तलब के कारण वो अजीबों गरीब हरकत कर रहे हैं, ऐसा ही मामला सामने आया है राजधानी लखनऊ से जहां, चोर पियक्कड़ों ने ऐसी करतूत कर डाली जिस कारण उन्हें जेल जाना पड़ गया

बियर की दुकान का तोड़ा ताला

चोरों को तलब लगी तो सरपोटगंज स्थित एक बियर की दुकान का ताला तोड़कर बियर पी और बोतलों की पेटी उठाकर ले जाने लगे. तभी सूचना पाकर शराब कंपनी व ठेके के मैनेजर बबलू दुबे अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गये. उन्होंने एक चोर को धरदबोचा और उसकी जमकर पिटाई भी की. चोर ने कहा अब कभी चोरी नहीं करूंगा. उसके दो साथी मौके से भागने में कामयाब रहे.

नोएडा मीडिया कर्मियों के लिए बड़ी खबर, पास ना होने पर भी….

थाने ले गई पुलिस

पकड़ा गया चोर आशियाना सेक्टर एम निवासी सूरज है. उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है, अन्य दोनों साथियों की तलाश की जा रही है. दरअसल जब चोर चोरी कर रहे थे तभी बियर की दुकान के बगल में रहने वाले साबिर ने मैनेजर बबलू को सूचना दे दी, जिससे एक चोर पकड़ा गया और बियर व शराब की पेटियां भी बच गईं.

 

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *