वो तड़पता रहा…सब देखते रहे…और फिर हुआ ये कि….

Man Of the Month होमपेज स्लाइडर

मेरठ: एक तरफ मेडिकल स्टाफ जहां इस कोरोना काल में ‘भगवान’ सरीखा बनकर लोगों की जिंदगी बचा रहा है. वहीं कुछ अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों के कारनामे ने बाकी लोगों को भी शर्मसार कर दिया है. ऐसी ही एक तस्वीर आई है मेरठ से जहां एक अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की लापरवाही ने मानवता को तो शर्मसार किया ही एक शख्स की जान भी ले ली.

फर्श पर पड़ा तड़पता रहा शख्स फिर हो गई मौत

दरअसल, अस्पताल में इलाज के लिए आए इस शख्स को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, फिर अचानक ये शख्स अस्पताल के बेड से नीचे गिर गया,  उसके गिरने के बाद किसी ने उसे उठाने की जहमत नहीं दिखाई. वहां मौजूद लोग उसे खुद से उठकर बेड पर बैठने की सलाह देते दिखे, कहा जा रहा है कि, कोरोना के डर से किसी ने भी उस शख्स की मदद नहीं कि, और आखिरकार वो शख्स फर्श पर ही तड़प-तड़प कर मर गया.

मौत के बाद दागा प्रशासन

मेरठ मेडिकल कॉलेज की इस लापरवाही का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी मेरठ ने संज्ञान लेते हुए मामले में जांच बैठा दी है, उन्होंने दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई बात कही है.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *