शारजाह से 182 प्रवासियों को लेकर अमौसी पहुंची फ्लाइट

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : शारजाह से उत्तरप्रदेश के 182 प्रवासियों को लेकर फ्लाइट लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहंची. जिसके बाद यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग की गई. मिशन वंदे भारत के तहत शाहजहां से विशेष विमान 182 यात्रियों को लेकर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर 8:56 मिनट पहुंची. 182 यात्रियों में 2 बच्चे भी शामिल हैं. इसमें 31 बिहार के रहने वाले शामिल हैं. फ्लाइट में वे कामगार और श्रमिक मौजूद हैं जो रोजगार के लिए खाड़ी देश गए थे.

यात्री खुद उठाएंगे अपना खर्चा

सभी प्रवासी श्रमिकों – कामगारों को सरकारी क्वारंटीन सेंटरों में स्वास्थ्य जांच के पश्चात राशन पैकेट व भरण पोषण भत्ता देकर होम क्वारैंटाइन किया जाएगा. नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया. फ्लाइट से उतरते ही यात्रियों की प्राथमिक मेडिकल स्क्रीनिंग की गई. प्राथमिक जांच में यदि कोरोना के लक्षण नहीं मिले तो लखनऊ के बाहर के यात्रियों को बस और टैक्सी द्वारा उनके संबंधित जिलों में भेजा जाएगा. इसका खर्च यात्री स्वयं उठाएंगे, जो यात्री लखनऊ के निवासी होंगे उनको तीन श्रेणियों के होटल में 14 दिन क्वारैंटाइन किया जाएगा.होटल एक हजार, दो हजार व तीन हजार रुपये प्रतिदिन के भुगतान पर यात्रियों को मिलेंगे.

होगा कोरोना का इलाज

कोरोना लक्षण वाले संदिग्ध लोगों के टेस्ट सैंपल एकत्र किए जाएंगे. रिपोर्ट प्राप्त होने तक उन यात्रियों को सामान्य रूप से भुगतान के आधार पर होटल में आइसोलेट कर दिया जाएगा. एकत्र किए गए सैंपल में जो व्यक्ति पॉजिटिव पाए जाएंगे उन्हें कोविड अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया जाएगा.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *