UP Elections 2022: अखिलेश यादव का दावा- लाल टोपी से डर रही है बीजेपी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का कांग्रेस (Congress) सहित बड़े दलों के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) के लिए दरवाजे खोलने वाले ओम प्रकाश राजभर (OM Prakash Rajbhar) जैसे छोटे दल अब हमारे साथ हैं. अखिलेश ने यह भी कहा कि लाल टोपी पर पीएम नरेंद्र मोदी की टिप्पणी से पता चलता है कि भाजपा लाल टोपी से डरती है. पूर्व सीएम ने कहा कि वाराणसी में अंतिम दिनों में जाने के बारे में उनकी टिप्पणी भाजपा सरकार के संबंध में थी.

अखिलेश यादव ने कहा, पता नहीं बीजेपी लाल रंग समझती है या नहीं. वे स्वीकार कर रहे हैं कि वे लाल टोपी से डरते हैं. लाल रंग भावना और क्रांति का रंग है. जिनके जीवन में लाल रंग नहीं है, वे इसे नहीं समझेंगे. मां दुर्गा की चुनरी लाल, सिंदूर लाल है. लाल एक जीवंत रंग है. लाल टोपी जय प्रकाश नारायण ने पहनी थी.

डॉ राम मनोहर लोहिया और उनके शिष्यों नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और बृजभूषण तिवारी द्वारा संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था. ये सभी ऐसे नेता हैं जिन्होंने लाल टोपी पहनी थी और किसानों, गरीबों, युवाओं और अल्पसंख्यकों के लिए कड़ी मेहनत की और उनके लिए सम्मान हासिल करने का काम किया. संविधान का अनादर करने वालों से संविधान को बचाना समय की मांग है. और हमारे पास सिर्फ लाल नहीं है, हमारे पास ओम प्रकाश राजभर जी का पीला और हरा रंग है. जब ये लोग एक साथ आएंगे तो यूपी से एक रंग को पसंद करने वालों को हटा देंगे.

बड़े दलों से हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा. अगर आप देखें तो हमारे साथ ओम प्रकाश राजभर और अन्य लोग हैं जिन्होंने बीजेपी (यूपी में) के लिए दरवाजे खोले. इस बार उन्होंने न केवल उन दरवाजों को बंद किया बल्कि उन दरवाजों को कुंडी भी लगा दी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *