लखनऊः लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान किए जाने के बाद सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की सूची को भी जारी कर दिया है. जैसे-जैसे पार्टी अपने प्रत्याशियों के चेहरों को सामने ला रही है वैसे-वैसे विपक्षी पार्टियां उन पर हमला बोल रही है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर सत्तासीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सवाल उठाना तो हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और इससे हमें कोई नहीं रोक सकता है.
खुद को भारतीय सेना ना समझें
अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की सत्तासीन मोदी सरकार खुद को भारतीय सेना की तरह ना समझें.
