अमित शाह का लखनऊ दौरा कल, इन मुद्दों पर होगा मंथन

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर पार्टी मुख्यालय में तैयारियां जोरों पर हैं. बता दें कि, अमित शाह 24 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वो संघ के पदाधिकारियों, सरकार और संगठन के लोगों के साथ मीटिंग के अलावा लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा भी लेंगे.

यह भी पढ़ें : तो मुलायम सिंह ‘खिलाड़ी’ या ‘अंपायर’ ?

क्यों महत्वपूर्ण है दौरा?
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का इस बार का दौरा अनायस नहीं है. राममंदिर निर्माण को लेकर चल रही चर्चाओं के लिहाज से ये दौरा सियासी मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है. ‘अपना उत्तर प्रदेश’ के सूत्रों के मुताबिक शाह मुख्य रूप से तो राम मंदिर मुद्दे पर प्रदेश की नब्ज टटोलने ही आ रहे हैं.

दूल्हे ने की गाड़ी और चैन की मांग, तो दुल्हन के परिवार ने करवा दिया मुंडन

 

संघ के किन-किन नेताओं के साथ है मीटिंग?
मोहन भागवत के कानून के जरिए राममंदिर निर्माण वाले बयान के बाद केंद्र सरकार भी थोड़ी सांसत में है. अभी तक तो विहिप या अन्य साधु-संत ही राममंदिर पर कानून बनाने की मांग करते रहे हैं लेकिन संघ के सबसे बड़े पद से ऐसा बयान पहली बार आया है. इसलिए शाह अपने इस दौरे में संघ के सह सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले, डॉक्टर कृष्णगोपाल के साथ भी बैठक करेंगे.

छठे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए किस जिले में क्या है आज का रेट

योगी सरकार की भी होगी परख !
बीते दिनों से यूपी के गलियारों में चर्चा है कि, संघ परिवार योगी सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं है.ऐसे में अमित शाह का दौरा बेहद अहम है. इस दौरे में शाह योगी आदित्यनाथ सरकार के कामकाज को लेकर जहां संघ के वरिष्ठ पदाधिारियों से फीडबैक लेंगे. वही पार्टी कार्यर्ताओं से भी सरकार के काम-काज की रिपोर्ट लेंगे.

महागठबंधन की काट को होगा मंथन
2019 में विपक्ष के महागठबंधन बनने पर आने वाली चुनौती शाह बखूबी समझ रहे हैं. इसलिए अमित शाह इस महागठबंधन की काट के लिए उसकी कमजोर कड़ियों के अलावा अपनी पार्टी और सरकार की मजबूत कड़ियों को और मजबूती देने पर चर्चा करेंगे.

कुंभ मेले में तैनात होंगे शाकाहारी और शराब न पीने वाले पुलिसकर्मी पुलिसकर्मी

लोकसभा चुनाव के लिए क्या है ‘शाह मंत्र’ ?
अमित शाह अपने इस दौरे पर लोकसभा चुनव की तैयारियों को भी परखेंगे. सरकार और संगठन के लोगों को जीत का मंत्र भी देंगे. पहले चलाए गए या भविष्य में चलाए जाने वाले अभियानों पर विस्तार से चर्चा के साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का मंत्र भी कार्यकर्ताओं को देंगे. इसके मद्देनजर शाह पार्टी के मौजूदा सांसदों के कामकाज की फीडबैक भी संघ और पार्टी के लोगों से लेंगे. किसका टिकट कटेगा और किसका बचेगा ये दौरा इस मामले में भी मह्तवपूर्ण भूमिका अदा करेगा क्योंकि, लोकसभा चुनाव में अब समय कम ही बचा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *