बाबरी विध्वंस की बरसी पर अयोध्या से अलीगढ़ तक हाईअलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

babri mosque demolition LIVE: बाबरी विध्वंस के बरसी पर मथुरा में पदयात्रा निकालने और शाही ईदगाह में जलाभिषेक करने की घोषणा के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है. वहीं हिंदू महासभा ने जलाभिषेक को लेकर अपना प्लान बदल लिया है. अब दिल्ली में यह कार्यक्रम होगा. 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में कारसेवकों द्वारा बाबरी मस्जिद को तोड़ दिया गया. उस वक्त केंद्र में पीवी नरसिंहराव की सरकार थी और राज्य में कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे. बाबरी विध्वंस के तुरंत बाद कल्याण सिंह ने इस्तीफा लिख दिया.

चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई पुलिस
बाबरी विध्वंस की 29वीं बरसी पर काशी से लेकर मथुरा तक और अयोध्या से लेकर अलीगढ़ तक पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं की शहरों में धारा 144 लागू कर दिया गया है. मथुरा और अलीगढ़ में हिंदूवादी नेताओं को रेड कार्ड नोटिस जारी किया गया है.

बड़े नेताओं ने मथुरा मामले पर साध ली चुप्पी
मथुरा मामले में बड़े नेताओं ने चुप्पी साध ली है. दो दिन पहले तक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लगातार ट्वीट कर रहे थे, लेकिन अब उनका ट्वीट भी आना बंद हो गया. इधर, हिंदू महासभा ने प्लान बदल लिया है. महासभा की ओर से अब दिल्ली में सांकेतिक जलाभिषेक किया जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *