सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जिले में सत्ता का रसूख सरकार के करीबियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सीएम योगी के सख्त आदेश के बाद भी उनके सहयोगी संगठन सरकार की साख पर बट्टा लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ताजा मामला हिंदू युवा वाहिनी का बैनर लगी XUV गाड़ी का है. इस गाड़ी के अंदर से प्रतिबंधित पिस्टल और अवैध तमंचों के अलावा 15 पेटी अवैध शराब बराद हुई है.
रंगदारी मांगने आए थे
हलियापुर पुलिस ने इस सबके साथ मौका-ए-वारदात से युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष और एक अन्य को भी हिरासत में लिया था. पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग रंगदारी मांगने गएथे, इन सभी आरोपियों को मारपीट के बाद हिरासत में लिया गया.
यह भी पढ़ें : ‘चौकीदार’ ही बना चोर, वर्दी की आड़ में जेल की बैरको में नशे का कारोबार
पुलिस को ऐसे चकमा देकर हुए रफूचक्कर
इलाज के लिए हॉस्पिटल में आने के बाद जिला वाहिनी का उपाध्यक्ष और उसका साथी रफूचक्कर हो गया. जानकारी के मुताबिक, हलियापुर थाना क्षेत्र के बड़ाडाड कुवासी गांव के पास हलियापुर-कुड़वार मार्ग के किनारे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का प्लांट लगा है. हलियापुर गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह पुत्र समरजीत सिंह लोडिंग अनलोडिंग के एक कार्यदायी संस्था के अधिकृत ठेकेदार हैं. मंगलवार को प्लांट इलाके के कुवासी बडाडाड गांव के निवासी शुभम सिंह, दुर्गेश सिंह, बिपुल सिंह, विजय पासी व उमरा गांव निवासी अखिलेश सिंह प्रलयकर सिंह और गाजनपुर कोतवाली मुसाफिरखाना अमेठी के निवासी प्रदीप सिंह, दिनेश सिंह रंगदारी वसूलने के लिए जबरन अपने लेबरों के द्वारा लोडिंग अनलोडिंग कराने पहुंच गए. ओम प्रकाश सिंह ने विरोध किया तो इन्होंने मार पीट शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें : आरोपी फौजी जीतू ने कुबूल की ये बात, बोला हां मैं…
ये सामान बरामद हुआ
बल्दीराय क्षेत्राधिकारी दलवीर सिंह ने बताया कि, ठेकेदारी व कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किय गया है. पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी का बैनर लगी गाड़ी को मौके से बरामद किया जो वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष शुभम सिंह की बताई जा रही. तलाशी के दौरान गाड़ी से मुंगेर की बनी एक अवैध पिस्टल व बाराबोर तमंचा, कारतूस व 15 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है. ओम प्रकाश सिंह की तहरीर पर धारा 147,148 व 323 के तहत आठ लोगो को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है. प्लांट पर मिली गाड़ी को सीज कर दिया गया है. सभी आरोपियों के धरपकड़ के लिए तलाश जारी है।
सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
एक नजर इधर भी…
सुशांत को पसंद आया अंकिता का नया अवतार, कमेंट में लिखा- ‘ये शानदार है’
हजरत निजामुद्दीन दरगाह में महिलाओं की एंट्री क्यों है बैन?
