रेलवे ने निकाली 1 लाख बंपर भर्ती, 10वीं पास ऐसे करें एप्लाई

जॉब्स/एजुकेशन होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: चुनावी मौसम में रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने 1 लाख बंपर भर्ती निकाली हैं, ग्रुप डी के लिए निकाली गईं इन भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरु हो चुकी, रेलवे में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन के लिए आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, बता दें कि ग्रुप डी भर्ती 2019 के तहत रेलवे के 1 लाख 3 हजार 769 पदों को भरा जाएगा

यहां जाकर भरे फार्म
आरआरबी की प्रमुख 16 जोन की वेबसाइट जैसे इलाहाबाद और भोपाल आदि पर आवेदन लिंक 12 मार्च 2019 की शाम को एक्टिव कर दिए गए, इस भर्ती के संबंध में रेलवे ने विज्ञापन संख्या – CEN No. RRC-01/2019 पर विस्तृत सूचना प्रकाशित की है. उम्मीदवारों को सलाह है कि भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करें.

घने, मजबूत और लंबे बाल चाहिए, तो अपनाइए ये टिप्स नहीं होना पड़ेगा निराश

आसानी से 8 स्टेप्स के जरिए करें आवेदन

1- नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के लिए –rrbald.gov.in  पर क्लिक करें

2- -यहां सबसे ऊपर “Link for registration and online submission of Application for CEN RRC-01-2019” दिखेगा इसे क्लिक करें।

3- -अब आपके सामने Important Dates का चार्ट शो होगा। इस चार्ट के नीचे रेड कलर में नया पंजीकरण (New Registration) और उम्म्दीवार लॉग इन (यदि पहले से पंजीकृत है) का बटन दिखेगा।

4 – यदि आप पहली बार रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो New Registration बटन पर क्लिक करें।

5- अए एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपसे चार बॉक्स दिए गए हैं। इनमें आपको चूज करना है कि आपको किस कैटगरी में आवेदन करना चाहते हैं। यहां आम उम्मीदवारों को कम्युनिटी वाले बॉक्स में दी गए विकल्पों में अपनी श्रेणी का चयन करना है।

6- इसके बाद एक लाइन सहमति मैसेज होगा जिसमें टिक करें और अप्लाई वाले बटन पर क्लिक करें।

7- अब एक नया पेज खुलेगा जसमें देशभर में बने रेलवे के 16 जोन के लिंक होंगे। यहां आप उस रेलवे जोन का चयन करें जहां से आप आवेदन करना चाहते हैं।

8- अब यहां एक सहमति मैसेज खुलेगा जिसके अंत में टिक करना होगा। इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आवेदन पत्र खुलेगा जिसमें आपको अपने नाम आदि की विस्तृत सूचना भरना है।

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

प्रकाशन की तिथि- 23.02.2019

ऑनलाइन आवेदन शुरु- 12.03.2019 को 17.00 बजे तक

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 12.04.2019 को 23.59 बजे तक

आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख:  23.04.2019 को 23.59 बजे तक (

नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई माध्यम से)

एसबीआई चालान: 18.04.2019, दोपहर एक बजे तक

फाइनल आवेदन सब्मिशन: 26.04.2019 को 23.59 बजे तक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *