जहांगीराबाद बाजार खुलवाने की मांग को लेकर विधायक से मिले व्यापारी

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: जहांगीराबाद मे कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद काफी लंबे समय से बन्द पड़े नगर के मुख्य बाजार को लेकर आज व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी दर्जनों व्यापारियों के साथ विधायक आवास पर पहुंचे. इस दौरान बाजार खुलने को लेकर व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों ने मजबूती के साथ व्यापारियों की समस्या विधायक के सामने उठाई. इस दौरान उपजिलाधिकारी पदम सिंह व कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे.

बाजार बंद होने के कारण व्यापारी वर्ग परेशान

मंगलवार को बन्द पड़े बाजारों को लेकर व्यापारियों के सब्र का बांध टूट गया. रोजी रोटी के संकट से जूझ रहे व्यापारी वर्ग की आवाज उठाते हुए व्यापारी नेताओं ने कहा कि इस समय व्यापारी बिल्कुल टूट चुका है. त्यौहारों के मद्देनजर भी दुकानें पिछले काफी समय से लगातार बन्द पड़ी हैं. जिस कारण व्यापारियों के आगे आर्थिक संकट गहरा गया है.

जल्द बाजार खुलवाने की मांग की

व्यापारियों ने जल्द से जल्द बाजार खुलवाने की मांग विधायक संजय शर्मा से की है. विधायक ने व्यापारियों की समस्या को देखते हुए तत्काल जिलाधिकारी से फ़ोन पर वार्ता भी की. डीएम व विधायक के बीच हुईं इस वार्ता से जल्द कुछ सकारात्मक खबर व्यापारियों के हित में मिलने की उम्मीद नज़र आ रही है.

कई व्यापारी रहे मौजूद

उधर एसडीएम व कोतवाली प्रभारी ने भी व्यापारियों से प्रशासन को सहयोग करने का आह्वान किया है. इस दौरान भाजपा नेता कृष्णकांत वार्ष्णेय, व्यापारी सुरक्षा फोरम नगराध्यक्ष विनय अग्रवाल, किशनपाल लोधी, मनोज शास्त्री, मनोज गुप्ता सभासद, आलोक गर्ग, विनोद कंसल, राजकुमार गोयल, चंद्रकिशोर वार्ष्णेय व शशांक सिंघल आदि व्यापारी मौजूद रहे.

अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर से नीरज शर्मा की रिपोर्ट

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *