लखनऊ/बस्ती: उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के बस्ती जिले (Basti District) में एक अफवाह ने शहर को को सुलगा दिया. अफवाह के बाद लगी आग में एक संप्रदाय विशेष की दुकान और वाहनों को भारी नुकसान हुआ है.
मूर्ति विसर्जन के दौरान मांस की अफवाह
दरअसल, बस्ती जिले के छवनी छाना इलाके के अमोढा कस्बे में श्रद्धालु रामरेखा नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे तभी किसी ने मांस के टुकड़े की अफवाह फैला दी. इसके बाद हिंसक हुई भीड़ ने धर्म विशेष के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ कर दी और कई दुकानों में आग लगा दी.
पुलिस ने तुरंत संभला मोर्चा
इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस (Uttar pradesh Police) को लगी पुलिस ने पूरे अमले के साथ मौके पर मोर्चा संभाल लिया. खुद डीआईजी आशुतोष कुमार आईजी और एसपी ने घटनास्थल पर डेरा डाल लिया है. डीआईजीके मुताबिक कुछ अराजकतत्वों ने माहोल बिगाड़ने की कोशिश की. और मौके का फायदा उठाकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है.
‘अपना उत्तर’ प्रदेश की अपील
त्यौहारों को इस मौके पर अपना उत्तर प्रदेश (Apnauttarpradesh.co.in) की टीम भी प्रदेश के सभी जिम्मेदार नागरिकों से अपील करती है कि, अफवाहों पर आवेश में ना आएं. समय के साथ सौहार्दपूर्वक उत्सवों का आनंद ले. नफरत की कोई भी चिंंगारी सामाजिक ताने-बाने को खाक करने की फिराक में सफल ना हो पाए.
