पाकिस्तान पर हमला नई बात नहीं, इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

सुल्तानपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के प्रभारी बाजीराव खांडे ने वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर किए गए हमले पर ओछी राजनीति का परिचय दिया. जहां पूरा देश सेना की कार्यवाही पर जश्न मना रहा वहां  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हमला कोई नई बात नहीं, यह सेना की नियमित कार्रवाई है, इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा.

सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज
गौरतलब हो कि लम्बे समय से सुल्तानपुर कांग्रेस में चली आ रही बड़ी गुटबाजी की खबर के बाद लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को कांग्रेस सचिव बाजीराव खांडे जिला कांग्रेस कमेटी पर कांग्रेसियों की नब्ज टटोलने पहुंचे थे. इस बीच मीडिया से बात करते हुए उन्होंने वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के की गई कार्यवाही पर राजनीति से प्रेरित बयान दिया. उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद निरंतर होता आया है. हमारी सेना ने पहले भी बड़ी मजबूती से देश की रक्षा करने की कोशिश की है. आज की जो घटनाए है वो पहले से बहुत बार होती आई हैं. इतना ही फर्क है सेना की जो कार्यवाही होती थी उसकी बखान नही की जाती थी. सेना ने हमेशा जब जब इस देश की सुरक्षा पर खतरा आता है, जो आज दिख रहा है वो हमेशा करती आई है.

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लालीपाप भी दिया. कहा के कांग्रेस के जो हर गांव में हर गली में स्थानीय कार्यकर्ता काम कर रहे हैं उनकी पार्टी में एक पहचान होगी. उन कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ के, उनका जो सहयोग है उसे भी ध्यान में रखते हुए प्रभावी व्यवस्था की जायेगी. हमने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ बैठक की सभी कांग्रेस को मजबूत करने में जुट गए हैं.

सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सुल्तानपुर की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *