नोएडा कमिश्नर आलोक सिंह भी नहीं संभाल पा रहे जिला, अपराधियों के हौंसले बुलंद

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नोएडा:  गौर सिटी के रहने वाले गौरव चंदेल की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी उम्मीदों के साथ नोएडा में कमिश्नरी लागू की थी, ताकि जिले में अपराधियों का बोल-बाला कम हो सके, दबंगों पर लगाम कस सके और जिले में अपराध का ग्राफ खत्म हो सके, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी उम्मीदों से नोएडा कमिश्नरी की कमान वरिष्ठ आईपीएस आलोक सिंह को सौंपी थी, मगर अब जिस तरह से मामले सामने आ रहे हैं उससे लगता है शायद अपराधियों के हौंसले आलोक सिंह की कार्यशैली से कहीं ज्यादा बड़े हैं

बुजुर्ग को मारी गोली

लॉकडाउन के दौर में भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. बदमाश आए दिन लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला दिल्ली से सटे नोएडा का है. नोएडा थाना फेस 3 क्षेत्र के चोखंडी गांव में बदमाशों ने बुजुर्ग पर हमला बोल दिया. बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए. गनीमत रही कि इस हमले में बुजुर्ग की जान बच गई. गोलियों की आवाज सुनकर पार्क में मौजूद लोग वहां आ गए और बुजुर्ग को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया. बुजुर्ग की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. घायल बुजुर्ग की पहचान 60 वर्षीय सतपाल के रूप में हुई है.

पुलिस कर रही जांच

इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, बुजुर्ग पर हमले की वजह का भी अभी पता नहीं चल सका है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

हिंडन नदी पर मिला अज्ञात शव

हाल ही में, गौर सिटी के पास हिंडन नदी में दोपहर 11 बजे के वक्त अज्ञात व्यक्ति का शव भी मिला था, बड़ी बात ये है कि जहां शव मिला वो जगह पुलिस चौकी से 500 महज मीटर दूर है बावजूद इसके अपराधियों के बुलंद हौंसले देखिए पुलिस से निडर होकर पुलिस चौकी के पास शव को फैंक चले गए और पुलिस को कई घंटे बाद भनक लगी

‘अब नहीं होती पेट्रोलिंग’

नोएडा के रहने वाले लोगों का कहना है कि जब आलोक सिंह कमिश्ननर बनकर आए थे तब रोजोना रात के वक्त पुलिस पेट्रोलिंग होती थी, लेकिन जैसे जैसे वक्त बितता गया पुलिस पेट्रोलिंग बंद हो गई.लोगों का कहना है कि अब रात के वक्त कोई पुलिस वाला उनके इलाके शाहबेरी की तरफ पेट्रोलिंग नहीं करता

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *