दिल्ली की बेटी ने फिर एक बार किया शहर का नाम रौशन

अन्य जिले अपना एनसीआर लाइफस्टाइल/हेल्थ

दिल्ली: शहर से निकलकर अलग अलग शहरों और राज्यों में आयोजित होने वाले मॉडलिंग शो में भाग लेने वाली दीक्षा सिबल ने दिल्ली का नाम रौशन किया है. हाल ही में आयोजित हुए कानपुर के एक कार्यक्रम में दीक्षा सिबल ने मिस इंडिया इंटरनेशनल प्लस साइज का ख़िताब जीत दिल्ली का नाम एक बार फिर से रौशन किया. मूल रूप से दिल्ली निवासी दीक्षा सिबल ने 27 साल की उम्र में एक अलग पहचान बनाई है.

मेहनत और लगन ने दिलाई पहचान

दीक्षा का मानना हैं कला किसी परिचय की मोहताज़ नहीं होती, अगर आपके अंदर कला हैं तो आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करके अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं. दीक्षा पिछले 3 वर्षों से मॉडलिंग की विधा में काम कर रही हैं, इससे पहले 2020 में भी दीक्षा ने मॉडलिंग में टाइटल जीत था, 2019 में फाइनलिस्ट भी रही मावेन प्लस, 2021 की शुरुआत में मिस दिल्ली 2021 और मिस ब्यूटीफुल स्माइल 2021 का ख़िताब अपने नाम कर चुकी हैं. कानपुर में वी वी एन इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित हुए शो में जब मिस इंडिया इंटरनेशनल प्लस साइज 2021 का टाइटल जीता तो मौजूद ऑडियंस और निर्णयक मंडल ने जोरदार तालियों से दीक्षा का हौसला बढ़ाया।

माता पिता का नाम करना हौ रौशन

दीक्षा तमाम सारे सामाजिक संगठनों व एनजीओ से जुड़कर लोगों की मदद करने का भी काम किया हैं, दीक्षा से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका सपना हैं कि वो एक दिन अपनी कला से पूरे हिंदुस्तान में अलग पहचान बनाकर अपने माता पिता का नाम रौशन करना चाहती हैं, दीक्षा ने बताया कि,  लोग उनकी सेहत को देखकर मज़ाक बनाते थे लेकिन आज वहीं लोग दीक्षा की तरक्की को देखकर ख़ुश होते हैं, दीक्षा शेफ भी हैं उनको तमाम तरह के अलग अलग व्यंजन बनाना और नई डिश के बारे में जानकारी करना और  उसको बनाने में भी काफी रुचि रखती हैं, कानपुर शो के आयोजक विक्की बेहाल ने भी दीक्षा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *