लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का ऐलान होते ही आचार संहिता भी लागू हो गई है. आचार सहिता में तमाम ऐसे नियम कानून होते हैं जिनके उल्लंघन पर प्रत्याशी की उम्मीदवारी पर भी संकट आ सकता है. जानिए क्या है आचार संहिता….।
आचार संहिता में क्या-क्या नहीं कर सकते आप?
चुनाव आचार संहिता के साथ ऐसे कई नियम लागू हो जाते हैं, जिनका उल्लंघन कोई राजनेता या राजनीतिक दल नहीं कर सकता:-
1. आचार संहिता का पहला नियम यह है कि सार्वजनिक धन का कोई भी राजनीतिक दल या नेता (कोई भी प्रत्याशी) अपने फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता
2. किसी भी चुनावी रैली में धर्म या जाति के नाम पर वोट नहीं मांगे जा सकते ।
3. चुनाव प्रचार के लिए किसी भी सरकारी गाड़ी, विमान या बंगले का उपयोग नहीं किया जा सकता
4. आचार संहिता का एक और नियम यह है कि हर प्रत्याशी को रैली करने से पहले पुलिस प्रशासन से इजाजत लेनी होगी
5. आचार संहिता लागू होते ही किसी भी तरह की सरकारी घोषणा नहीं की जाएगी. साथ ही, लोकार्पण या शिलान्यास कार्यक्रम पर भी रोक लगा दी जाती है ।
