जेब को लगने वाला है जोरदार झटका, इस दिन से बढ़ेंगे बिजली के दाम

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ा झटका लगने वाला है. गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे पावर कारपोरेशन प्रबंधन को उबारने प्रबंधन की ओर से बिजली के दामों में इजाफा किया जाएगा. प्रबंधन की तैयारियों को देखकर कहा जा रहा है कि नई दरें सितंबर की पहले सप्ताह से ही लागू हो सकती हैं.

पावर कारपोरेशन ने 14 जून को आयोग में नई दरों का प्रस्ताव दाखिल किया था. प्रस्तावित दरों पर सभी वितरण कंपनियों में सार्वजनिक सुनवाई पूरी होने के बाद आयोग अब कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटा है.

नियमत: आयोग के पास दाखिल प्रस्ताव से नई दरें घोषित करने के लिए 120 दिन यानी चार महीने का समय होता है लेकिन, लड़खड़ाती वित्तीय स्थिति को देखते पावर कारपोरेशन के दबाव पर आयोग लगभग 90 दिनों में ही नई दरों का एलान करने की तैयारी में जुटा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *